उत्तरकाशी
Big Breaking: उत्तराखंड के इस स्कूल में कोरोना वैक्सीन लगाने गई छात्रा की मौत, गांव में कोहराम…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी में कोहराम मच गया है। वजह है स्कूल में कोरोना वैक्सीन लगाने गई छात्रा की मौत। बताया जा रहा है कि राजकीय इंटर कॉलेज नेताला की कक्षा ग्यारहवीं की 17 वर्षीय छात्रा राखी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। वह कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए स्कूल गई थी। लेकिन वैक्सीन लगाने से पहले ही छात्रा को मिर्गी का जैसा दौरा पड़ा, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौजूद लोग छात्रा को लेकर जिला अस्पताल गए लेकिन रास्ते में ही छात्रा की मौत हो गई। बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसर गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…





















Subscribe Our channel

