टिहरी गढ़वाल
Big Breaking: टिहरी में दर्दनाक हादसा, खाई में वाहन गिरने से एक की मौत, एक घायल…
टिहरीः पहाड़ से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। धनौल्टी के ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे- 94 पर कंडीसौड़ तहसील के सिनालीगाड़ के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रक ऋषिकेश से सीमेंट को लेकर जा रहा था, जो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। चालक और परिचालक सीमेंट के नीचे दब गए थे। स्थानीय लोगों ने शव को बाहर निकाला। हालांकि हादसे में घायल और मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जिनकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
