उत्तराखंड
Corona Update: उत्तराखंड में कोरोना का कहर, आज हर जिले में मिले संक्रमित मरीज, जानिए आंकड़ा…
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 505 नए कोरोना मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 654 हो गई है। तेजी से बढ़ रहे कोरोना केसों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।जिलेवार आज के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा देहरादून में 253 कोरोना मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 64, पौड़ी में 60 और नैनीताल में 55 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा उधम सिंह नगर में 37, बागेश्वर में 9 और पिथौरागढ़ में 6 मरीज मिले हैं। वहीं, टिहरी, चमोली और अल्मोड़ा से 5-5 केस सामने आए हैं। जबकि, चंपावत में 3, उत्तरकाशी में 2 और रुद्रप्रयाग में एक मरीज मिला है। आज सभी जिलों में कोरोना मरीज मिले हैं। जो खतरे के संकेत हैं। एक्टिव केसों की बात की जाए तो सबसे ज्यादा एक्टिव केस 511 देहरादून और नैनीताल में 203 है। राहत की बात ये है कि आज किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, आज 119 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…















Subscribe Our channel