उत्तराखंड
Big News: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को बड़ा झटका, पार्टी ने छीने सभी पद, लगाए ये आरोप…
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से बड़ी खबर आ रही है। पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को बड़ा झटका दे दिया है। कांग्रेस ने उपाध्याय को पार्टी के तमाम पदों से हटा दिया है। जिसका आदेश जारी कर दिया गया है।
प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र लिखते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है और बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है और इस लड़ाई को आप कमजोर कर रहे हैं इसलिए अगले आदेश तक आपको तमाम पदों से हटाया जाता है।
आपको बता दें पिछले दिनों किशोर उपाध्याय बीजेपी नेताओं से मिलते हुए पाए गए थे। जिसके बाद से कांग्रेस में उनके खिलाफ खासी नाराज नजर आ रही थी। अब चुनाव से ऐन वक्त पहले पार्टी के इस बड़े फैसले से उत्तराखंड की सियासत में भूचाल आ गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुंभ मेले की तैयारियों के संबंध में बैठक ली
26 किमी रिस्पना – बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए केंद्र से अनुरोध- सीएम धामी
जिलाधिकारी ने ली नगर निकायों की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेज़ी लाने के दिए निर्देश
चम्पावत: बाराकोट ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य के बीच परिसम्पति मामलों की समीक्षा की
