उत्तर प्रदेश
यूपी चुनाव के दूसरे चरण के लिए बसपा ने 55 में से 51 उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट…
लखनऊः यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने आज अपने दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। राजधानी लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने यह लिस्ट जारी की। आपको बता दें कि दूसरे चरण में 55 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा, जिनमें से मायावती ने 51 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। इस दौरान मायावती ने अपनी पार्टी का नारा दिया, ‘हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बीएसपी को सत्ता में लाना है।
मायावती की जारी की गई लिस्ट में बसपा ने सहारनपुर की देवबंद सीट से चौधरी राजेंद्र सिंह, बिजनौर की नगीना से ब्रजपाल सिंह, संभल सीट से शकील अहमद कुरैशी, रामपुर से सदाकत हुसैन, अमरोहा से मोहम्मद नावेद अयाज और बदायूं से राजेश कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। बरेली की आंवला से लक्ष्मण प्रसाद लोधी और शाहजहांपुर की जलालाबाद से अनिरुद्ध सिंह यादव, तो तिलहर से नवाब फैजान अली खां पर दांव खेला है।
यूपी में विधानसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न होंगे, जिसके लिए मतदान की प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू हो जाएगी। दूसरे चरण के तहत यूपी में 14 फरवरी को 55 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके तहत नौ जिलों- सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर की सीटों पर मतदान होंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…




















Subscribe Our channel

