नैनीताल
Big Breaking: उत्तराखंड BJP के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका, इस कद्दावर नेता ने दिया इस्तीफा, धरने पर बैठी ये नेता…
नैनीतालः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले दोनो ही पार्टियों में बगावत की आग जल रही है। एक के बाद एक नेता इस्तीफा दें रहे है तो कई नेता निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके है। नैनीताल में घमासान मचा हुआ है। जहां रामनगर सीट से हरीश रावत के नाम पर मुहर लगते ही रंजीत रावत आमने-सामने आ गए है। तो वहीं लालकुआं में भी कुछ ऐसा ही नजारा है। यहां कांग्रेस के कद्दावर नेता हरीश चंद्र दुर्गापाल ने अपना इस्तीफा दे दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लालकुआं विधानसभा सीट पर प्रबल दावेदार पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल को टिकट नहीं मिलने पर समर्थक नाराज हैं। उनके समर्थक उनसे निर्दलीय चुनाव लड़ने मांग कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस ने लालकुआं सीट पर संध्या डालाकोटी को टिकट दिया है। ऐसे में कांग्रेस में फूट देखने को मिल रही है।काग्रेंस के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल से आशीर्वाद लेने पहुंची लालकुआ विधानसभा सीट से काग्रेंस की महिला उम्मीदवार संध्या डालाकोटी को पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गापाल और वरिष्ठ नेता हरेंद्र बोरा के समर्थकों ने आवास के मुख्य गेट में रोककर जमकर डालाकोटी का विरोध किया। जिसके बाद मिलने की जिद्द पर अड़ी महिला काग्रेस प्रत्याशी संध्या डालाकोटी लगभग एक घंटे तक पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के मुख्य द्वार के समक्ष धरने में बैठी रही।
इस दौरान संध्या डालाकोटी ने कहा कि महिला प्रत्याशी के नाते कांग्रेस ने उनको टिकट दिया है। जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को सम्मानित किया है, ऐसे में दुर्गापाल और उनके समर्थक एक महिला प्रत्याशी को उनसे मिलने नहीं दे रहे हैं। जो बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे में वो अपने समर्थकों के साथ दुर्गापाल के आवास के सामने धरने पर बैठ गईं। संध्या ने कहा कि दुर्गापाल को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज हैं, लेकिन दुर्गापाल उनके संरक्षक और अभिभावक हैं। ऐसे में दुर्गापाल से आशीर्वाद लेने आई हैं, लेकिन एक महिला को सम्मान नहीं दिया जा रहा है और उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। वहीं, काफी देर तक धरने पर बैठने के बाद संध्या डालाकोटी को वापस आना पड़ा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel