उत्तर प्रदेश
पंजाब की 117 और यूपी में 59 सीटों के लिए वोटिंग जारी, 11 बजे तक ये रहा मतदान प्रतिशत…
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव की 117 सीटों के लिए आज एक चरण में वोट डाले जा रहे हैं। वहीं यूपी में तीसरे चरण के लिए 59 सीटों के लिए मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश में आज इन जिलों में डाले जा रहे हैं वोट, उनमें औरैया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, हमीरपुर, हाथरस, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज में होगा, ललितपुर, महोबा और मैनपुरी शामिल हैं।
इसके लिए निर्वाचन आयोग ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। प्रदेश के तीसरे चरण में अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, एसपी सिंह बघेल, लुईस खुर्शीद, सतीश महाना, रामवीर उपाध्याय और पूर्व आईपीएस असीम अरुण की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
यूपी चुनाव के तीसरे चरण में दिन में 11 बजे तक 21.18% मतदान हुआ। औरैया में 18.51%, एटा में 24.23%, इटावा में 19.83%, फर्रुखाबाद में 19.71%, फिरोजाबाद में 24.30%, हमीरपुर में 23.30%, हाथरस में 22.62% मतदान। जालौन में 21.71%, झांसी में 19.17%, कन्नौज में 21.98%, कानपुर देहात में 19.84%, कानपुर नगर में 16.87%, कासगंज में 22.52%, ललितपुर में 25.71%, महोबा में 23.48%, मैनपुरी में 24.45% वोटिंग हुई। पंजाब में सुबह 11 बजे तक 17.77% मतदान हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…



















Subscribe Our channel