उत्तराखंड
Big News: उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने छात्रों के खातों में पैसे भेजने का आदेश किया जारी, इस दिन आएंगे रुपए…
देहरादूनः उत्तराखंड में शिक्षा विभाग ने बड़ा आदेश जारी किया है। बुधवार को कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के खातें में पैसे भेजने का आदेश जारी किया गया है। ये पैसे पहली से 8वीं कक्षा तक के बच्चों को निशुल्क जूता और बस्ता उपलब्ध कराने के लिए दिए जाएंगे। 31 मार्च तक डीबीटी के माध्यम से ये धनराशि बच्चो के बैंक खाते में डाली जाएगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक ने निदेशक और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (बेसिक) को पत्र जारी कर पंजीकृत बच्चों के बैंक खाते में बस्ते और जूते की रकम जल्द पहुंचाने का आदेश दिया है। डी०बी०टी० के माध्यम से धनराशि का भुगतान किये जाने के लिए धनराशि की स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए गए है।
आदेश में लिखा है कि सभी जिलों में पहली से आठवीं तक के बच्चों के बैंक खाते में ये धनराशि भेजी जाएगी। आवंटित धनराशि का आहरण प्रत्येक दशा में दिनांक 31.032022 तक करते हुए भुगतान डी०बी०टी० के माध्यम से संबंधित छात्र-छात्राओं कर दिया जाय भुगतान प्रक्रिया में विलम्ब/ लेप्स होने अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel