देहरादून
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां चलती रोडवेज बस बनी आग का गोला, 37 यात्री थे सवार…
देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां यात्रियों से भरी चलती बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आग लगने के वक्त बस में 37 यात्री सवार थे। हादसा डोईवाला स्थित लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास हुआ है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यह बस आईएसबीटी देहरादून से बरेली जा रही है।बस उत्तरप्रदेश परिवहन निगम की है। हादसे के दौरान बस में 37 यात्री सवार थे। इंजन से धुंआ निकलते ही ड्राइवर ने बस रोक दी। जिससे आग लगने से पूर्व ही सभी सवारियां बस से उतर गईं नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
चालक की सूझबूझ से यात्रियों की जान बच गई है। गनीमत रही कि जैसे ही बस से स्पार्किंग निकलनी शुरू हुई, वैसे ही ड्राइवर ने यात्रियों को नीचे उतार दिया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने से कोई भी सवारी हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

