उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड में BJP ने इस मुद्दे को लेकर बुलाई आज शाम महत्वपूर्ण बैठक, सांसद-कैबिनेट मंत्री भी रहेंगे शामिल…
देहरादूनः उत्तराखंड में बीजेपी के हर एक्शन पर सबकी निगाहे टिकी है , हर कोई यहीं जानने को बेकरार है कि उत्तराखंड का नया सीएम कौन होगा। इस बीच बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक की खबर आ रही है। बीजेपी ने आज शाम अहम बैठक बुलाई है । जिसमें शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, संगठन महामंत्री अजय कुमार और संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर भाजपा ने शाम 6:30 बजे बैठक है। इस बैठक में सांसद और कैबिनेट मंत्री भी बुलाए गए है। आज शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर चर्चा की जाएगी। नए सीएम के शपथ समारोह में कई दिग्गजों के शामिल होने की खबरे है। इस बार सीएम का शपथ समारोह भव्य होने वाला है। जिसकी तैयारियों में शासन-प्रशासन मुस्तैद है।
हालांकि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री चयन की प्रक्रिया के लिए कल राजधानी देहरादून के एक निजी होटल में विधानमंडल दल की बैठक आयोजित होने जा रही है। अभी समय व स्थान का खुलासा हुआ कि नहीं हुआ है। लेकिन मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने इसकी पुष्टि की है। वही मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि जो कुछ होगा जल्दी साफ हो जाएगा और सरकार गठन के साथ ही मंत्रिमंडल भी जल्द शपथ लेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel