टिहरी गढ़वाल
Big Breaking: टिहरी में दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत, यहां जवान बेटे की मौत से मचा कोहराम…
टिहरीः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार कहर बरपा रही है। राज्य में फिर दो दर्दनाक हादसों की खबर आ रही है। एक हादसा टिहरी में हुआ है। बडियारगढ़-घड़ियालधार मोटर मार्ग पर लोस्तू कांडा गांव के पास एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर 250 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दूसरा हादसा राजधानी देहरादून में हर्रावाला के पास हुआ है। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बडियारगढ़-घड़ियालधार मोटर मार्ग पर हुई दुर्घटना में दो लोग घायल हुए थे, जिन्हें बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती करवाया गया था। यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान राजेश (52 ) पुत्र सते सिंह, निवासी-ग्राम क्विली तहसील कीर्तिनगर, विनोद सिंह(51) पुत्र प्रेम सिंह, निवासी क्विली के नाम से हुई है। मौत की खबर के बाद दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को दे दी गई है। पुलिस फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं कार जौलीग्रांट से देहरादून की तरफ जा रही थी। तभी ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और उसने दो स्कूटी सवार युवकों और पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में पैदल चल रहे जलालुद्दीन (24) पुत्र आशिक अली जिला शाहजहांपुर यूपी की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी सवार दो युवक मोहम्मद फुरकान और मोहम्मद शहीद मुजफ्फरनगर निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक हरकीरत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह जालंधर पंजाब को हिरासत में ले लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
