उत्तरकाशी
Big Breaking: उत्तराखंड में अभी-अभी भूकंप के झटके से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड में एक बार फिर शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए है। ये झटके शाम पांच बजे करीब उत्तरकाशी में युमनाघाटी से लेकर बड़कोट और पुरोला से यमुनोत्री तक महसूस किये गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। भूकंप के झटके महसूस कर लोग घरों से बाहर निकले । किसी भी प्रकार की हानि होने की खबर नहीं है ।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तरकाशी के बड़कोट , पुरोला में भूकम्प के झटके महसूस किए गए है । शाम 4 बजकर 52 मिनट पर एकाएक लोगों को घरों में कंपन होने लगी। भूकंप का अहसास होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। किसी तरह का नुकसान नहीं होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता चार नापी गई है। इसी साल जनपद में भूकंप के चार झटके महसूस किए गए।
गौरतलब है कि वर्ष 1991 में विनाशकारी भूकंप की त्रासदी झेल चुके जनपदवासी बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से दहशत में हैं। संवेदनशील जोन में बसे उत्तरकाशी के लोग यही सोचते हैं कहीं ये छोटे झटके किसी बड़ी आपदा का संकेत तो नहीं। हालांकि आज आए भूकंप से कोई जनहानि और किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
