बागेश्वर
नमनः उत्तराखंड के पवन का तिरंगे में लिपटा शव देख हर आंख नम, सेना में भर्ती के बाद पहली बार आया था घर…
बागेश्वर: उत्तराखंड से एक दर्दनाक खबर आ रही है। यहां बागेश्वर निवासी पवन सेना में भर्ती के बाद पहली बार छुट्टी पर घर आए और दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए है। पवन की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है । परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जिस बेटे के सिर पर सेहरा सजने के अरमान मां देख रही थी। उसी बेटे को तिरंगा में लिपटा देख बेसुध हो गई। जवान की अंतिम विदाई में जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान हर आंख नम नजर आई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 16 कुमाऊं में जवान के पद पर तैनात कपकोट के कानलौ (जसरौली) गांव निवासी 21 वर्षीय पवन ऐठानी इन दिनों घर आया था। ट्रेनिंग के बाद उसे पहली ज्वाइनिंग अरुणाचल प्रदेश में मिली थी। नवरात्र में पूजा करवाने के लिए पवन छुट्टी लेकर घर आया हुआ था, शनिवार शाम को पवन ऐठानी घर से बाइक पर भराड़ी बाजार निकला इस दौरान जैसे ही जवान फायर कार्यालय के आगे पहुंचा तभी उसकी बाइक फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को दी। जवान को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया गया, लेकिन तब तक पवन की मौत हो चुकी थी।
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हादसे की खबर मिलते ही पवन के घर में कोहराम मच गया। जवान बेटे की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को सैन्य सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी जाएगी। अचानक हुए हादसे के बाद पूरा गांव गम में डूबा नजर आ रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
