पौड़ी गढ़वाल
हादसा: बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, चार लोग घायल…
गढ़वाल। एनएच-58 पर बागवान के पास कल शाम एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। कार में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे, जिन्हें गंभीर चोटें आई है। सभी घायलों को इलाज के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया है।
पुलिस का कहना है कि चालक को नींद आने के कारण ये हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक कल शाम एक कार संख्या UK07FA6889 अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गयी। जिसमे चंदन सिंह बिष्ट और उनके परिवार के ही तीन अन्य लोग देहरादून शादी समारोह से कार में सवार होकर श्रीनगर लौट रहे थे।
तभी बागवान के पास चालक चंदन सिंह बिष्ट को नींद आने के चलते उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चंदन सिंह बिष्ट समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि चारों घायलों को 108 की मदद से बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण चालक को नींद की झपकी आना रहा। फिलहाल चारों घायल लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
