देहरादून
Big Breaking: देहरादून में घर के बाहर खेल रहें दो साल के मासूम पर फेंका तेजाब, आरोपी फरार…
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां तिलक रोड पर घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर अज्ञात व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया। जब बच्चे की चीख पुकार सुनी तो उसकी मां मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। फिलहाल परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तिलक रोड भजन आश्रम तीन के निवासी दो वर्षीय रूद्र कटारिया रात के करीब 8:30 बजे घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे की मां हिमांशी कटारिया भी उसके साथ थी। तबीयत अभी एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसने बच्चे की निकर पर तेजाब डाल दिया। जिससे बच्चा चीखने चिल्लाने लगा उसकी मां ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया।
बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता महेश कटारिया किसी काम से हरिद्वार गए हुए थे। जब परिवार जनों के द्वारा उन्हें सूचना मिली वह तुरंत भागे भागे मौके पर आ गए। एसपीएस राजकीय अस्पताल में बच्चे का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

