देहरादून
Big Breaking: देहरादून में बड़ा हादसा, सड़क पर पलटा वाहन, पांच लोग थे सवार…
विकासनगर: राजधानी देहरादून से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां दून से सटे विकासनगर में एक वाहन का ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा हो गया है। वाहन में पांच लोग सवार बताए जा रहे थे। हादसा साहिया माख्टी मोटर मार्ग पर ददौली समाल्टा के समीप हुआ है। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार साहिया माख्टी मोटर मार्ग पर गांव से साहिया की ओर आ रहा एक यूटिलिटी वाहन ददौली समाल्टा के समीप अचानक रोड पर पलट गया। हादसा वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। जबकि दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
