उत्तराखंड
बड़ी खबर: देहरादून में अलग अलग स्थानों पर आधा दर्जन, क्राइम की घटना…
देहरादून। अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने देहरादून में एक ही दिन में हुई चेन स्नेचिंग की 06 घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए देहरादून पुलिस के कसे पेंच।
पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने जनपद देहरादून में एक ही दिन में मियांवाला से लेकर सेलाकुई के 06 स्थानों पर हुई चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए देहरादून पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय तलब कर घटनाओं के अनावरण हेतु की जा रही कार्यवाही की जानकारी ली।
उन्होंने कन्ट्रोल रूम द्वारा फ्लैश की गयी चेन स्नेचिंग की सूचना पर सम्बन्धित थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी, चीता पुलिस, सिटी पेट्रोल के रिस्पॉन्स टाइम को चेक कर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने घटना के शीघ्र अनावरण करने हेतु टीमों का गठन करने के निर्देश दिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
