देश
Major Accident In Ladakh: 26 जवानों को ले जा रहा सेना का वाहन श्योक नदी में गिरा, 7 की मौत….
देशः लद्दाख से बड़ी दुखद खबर सामने आ आई है, जहां जवानों से भरी एक बस नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त (accident) हो गई। इससे 7 जवानों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई जवान घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वाहन दुर्घटना (accident) लद्दाख के थोइस से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर हुआ। बताया गया कि सेना की बस श्योक नदी में गिर गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन 7 जवानों को मृत घोषित कर दिया गया। घायल सैनिकों का उपचार किया जा रहा है
बताया जा रहा है कि बस में 26 जवान मौजूद थे। जवानों को लेकर यह बस परतापुर से सब सेक्टर हनीफ की तरफ जा रही थी, इसी दौरान दुर्घटनाग्रस्त (accident) हो गई बस दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसके अलावा सेना की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। एक दुर्घटना (accident) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel

