उत्तराखंड
बधाई: पूर्व फौजी की बेटी दीपा गढ़िया ने NEET पीजी एमडी में किया टॉप, उत्तराखंड में पाया दूसरा स्थान…
बागेश्वर: उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है। बेटियां आज लड़कियां नहीं कर सकती जैसे कथन को गलत साबित कर बहुत आगे बढ़ गई है। बेटियां अब लगातार नए और ऊंचे मुकाम हासिल कर रही हैं। इसी कड़ी में बागेश्वर की दीपा गढ़िया का नाम भी प्रदेश का नाम रोशन करने वालों की लिस्ट में शामिल हो गया है। उन्होंने एनबीईएसएम बोर्ड 2022 नीट पीजी एमडी की परीक्षा में टॉप किया है। जो पूरे उत्तराखंड में दूसरे स्थान पर रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डा. दीपा गढ़िया ने 800 अंक में 591 प्राप्त किए है। पोथिंग गांव की रहने वाली डॉक्टर दीपा गढ़िया के पिता राजेंद्र बढ़िया पूर्व मैं फौजी और हॉकी के खिलाड़ी रहे हैं। दीपा की शुरुआती पढ़ाई गांव के प्राथमिक विद्यालय से हुई। जिसके बाद उन्होंने 10वीं और 12वीं की परीक्षा सेना के स्कूल पंजाब से की। उन्होंने 2015 में 12वीं में 93% पाए थे। जबकि साल 2016 में नीट यूजी में उन्हें 720 में से 580 अंक मिले थे। इसी के बाद दीपा ने मेडिकल कॉलेज में प्रवेश किया।
गौरतलब है कि कोरोना काल के दौरान उन्होंने काफी अच्छा काम भी किया अब प्रदेश की बेटी रेडियोलाजिस्ट, मेडिसिन पर तीन वर्ष की डिग्री लेकर जिले में सेवा करेंगी। पिता ने बताया कि पूरे परिवार में इस उपलब्धि से खुशी की लहर है। तो वहीं क्षेत्र में खुशी की लहर है। बताया जा रहा है कि 1956 में भीम सिंह गढ़िया ने पोथिंग गांव बसाया था। दानपुर घाटी से कांग्रेस नेता जसवंत सिंह गढ़िया पहले जिला पंचायत सदस्य रहे। घाटी की समस्या लेकर वह लखनऊ तक पहुंचे। उन्होंने ही गढ़िया बग्वाल की नींव भी रखी। आज उसी परिवार की बेटी ने टॉप किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel