देहरादून
ब्रेकिंग: मेयर ऋषिकेश का FB हैकर पुलिस गिरफ्त में…
देहरादूनः ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगाईं की फेसबुक आईडी हैक करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक ने कुछ समय पूर्व मेयर का फेसबुक अकाउंट हैक कर पोस्ट की थी। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल 2022 को मेयर अनिता ममगाईं की फेसबुक आईडी हैक कर पोस्ट की गई थी। 26 अप्रैल 2022 से पेज पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गेम व अन्य पोस्ट अपलोड की जा रही है व वर्ष 2022 की बाकी सारी पोस्ट पेज से हटा दी गई है। मामले में पुलिस से शिकायत की गई, तो पुलिस ने जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मेयर का पूर्व सोशल मीडिया हैंडलर निकला है। आरोपी की पहचान विपिन कुकरेती पुत्र ईश्वर प्रसाद कुकरेती निवासी मकान नंबर 75 प्रतीत नगर थाना रायवाला जनपद देहरादून के रूप में हुई है।
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि “पूर्व में मैं ही महापौर अनिता ममगाई, नगर निगम ऋषिकेश के फेसबुक पेज को संचालित करता था। बाद में आरोपी विपिन कुकरेती को इस कार्य से हटा दिया गया जिस कारण से विपिन द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। गेम व अन्य पोस्ट अपलोड की जा रही है व वर्ष 2022 की बाकी सारी पोस्ट पेज से हटा दी गई है।”

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel

