टिहरी गढ़वाल
Big Breaking: टिहरी के दो सगे भाइयों की दर्दनाक हादसे में मौत, जवान बेटों की मौत से परिवार में मचा कोहराम…
टिहरी: पहाड़ी अंचलों में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा। टिहरी के दो सगे भाइयों की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है बताया जा रहा है कि दोनों भाई स्कूटी से जा रहे थे तभी लंबगांव-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर वह स्कूटी सहित गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में दोनों भाइयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। जवान बेटों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्कूटी सवार तीन लोग रातलधार से उत्तरकाशी की ओर आ रहे थे। इस दौरान डुंडा तहसील के लंबगांव-उत्तरकाशी मोटर मार्ग उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से शवों को बाहर निकाला। वहीं जवान बेटों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।
मृतकों के नाम
सोहन लाल (पुत्र फगडस दास निवासी मुखेम टिहरी गढ़वाल), मोहनलाल (पुत्र फगडस दास निवासी मुखेम टिहरी गढ़वाल) और हर्षलाल (पुत्र शांतिलाल निवासी पोखरियल गांव उत्तरकाशी)। हादसे में मरने वाले हर्षलाल उत्तराखंड जल संस्थान उत्तरकाशी में फीटर के पद पर तैनात था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
