टिहरी गढ़वाल
Big Breaking: टिहरी में एक और बड़ा हादसा, सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार…
टिहरीः उत्तराखंड में बुधवार का दिन हादसों का दिन साबित हो रहा है। टिहरी से दूसरे बड़े हादसे की खबर आ रही है। अब NH58 ऋषिकेश-श्रीनगर मोटर मार्ग पर यात्रियों से भरी बस तोताघाटी-कोडियाला के बीच सड़क पर पलट गई। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बुधवार दोपहर श्रीनगर से हरिद्वार को जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि तोताघाटी-कोडियाला में ये हादसा हो गया है। हादसे में 3 से 4 व्यक्ति घायल हुए हैं. मौके पर पुलिस चौकी व्यासी व 108 व्यासी के लोग मौजूद हैं।
बताया जा रहा है कि हादसा चालक का बस से संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ है। फिलहाल इस घटना में चार लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से सभी घायलों को सीएचसी देवप्रयाग भर्ती कर रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले सुबह 10 बजे करीब टीसीआर होटल के पास दो बसों की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई थी। हादसे में 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों का उपचार चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel