पौड़ी गढ़वाल
Big Breaking: उत्तराखंड में अभी-अभी कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो गंभीर घायल…
पौड़ी: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है । बड़े हादसे की खबर डुंगरी-पौड़ी मोटर मार्ग से आ रही है। यहां शनिवार को एक इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दो गंभीर घायल बताएं जा रहे है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हासदा उस दौरान हुआ जब अभिषेक बिष्ट अपने दोस्तों के साथ देहरादून लौट रहे थे। इस दौरान पौड़ी-डुंगरी मोटर मार्ग पर इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क के मोड़ पर ऊपर की सड़क से नीचे वाली सड़क पर जा गिरी। हादसे मे कार सवार तीनों युवक घायल हो गए। जिन्हें बाइक सवार दो युवकों ने स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो का उपचार चल रहा है।
हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिषेक बिष्ट (40) उर्फ थापा पुत्र कमलेश्वर सिंह बिष्ट निवासी नेशविला रोड देहरादून के रुप में हुई है। घायलों की पहचान अतुल नौड़ियाल निवासी भीमली तल्ली पौड़ी, सागर पैन्यूली नेशविला रोड देहरादून के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

