उत्तराखंड
Good News: कोरोना के 50 प्रतिशत मरीज ठीक होकर लौटे घर, 46 में से 23 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज
UT- राज्य के अस्पतालों में भर्ती कोरोना के कुल मरीजों में से आधे यानी पचास प्रतिशत इलाज के बाद ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं।
बुधवार को हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती चार कोरोना मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
इसके साथ ही राज्य में कोरोना इलाज के बाद ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 23 पहुंच गया है।
राज्य में अभी तक कुल 46 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है और इसमें से 23 इलाज के बाद ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं।
अब राज्य के अस्पतालों में कोरोना के 23 मरीजों का ही इलाज चल रहा है।
इसमें सबसे अधिक 12 मरीज दून अस्पताल में भर्ती हैं जबकि मेला अस्पताल हरिद्वार में सात, मिलिट्री हॉस्पीटल देहरादून में एक, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में तीन मरीजों का इलाज चल रहा है।
अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के बाद अभी तक 23 मरीज ठीक हो चुके हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel