उत्तराखंड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में यहां फिर बही कार, 4 शिक्षक थे सवार, मची चीख-पुकार…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है। एक बार फिर रामनगर से कार बहने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि धनगढ़ी नाले में एक कार बह गई है। कार में चार शिक्षक सवार थे। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। ये तो गनिमत रही कि शिक्षकों ने समय रहते कार से कूद कर जान बचाई। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पहाड़ों पर लगातार बारिश के कारण धनगढ़ी नाला उफान पर आ गया था। इस दौरा सल्ट की ओर जा रही कार तेज बहाव में फंस गई। कार में 4 शिक्षक सवार थे। जो किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल हुए, लेकिन उनकी कार तेज धार में बह गई। नाले के उफान पर आने से सुबह से ही यातायात बाधित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबा जमावड़ा लगा रहा । जलस्तर कम होने के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकी ।
वहीं इस घटना के बाद लोगों के जेहन में ढेला में हुआ हादसा याद आ गया। गौरतलब है कि पिछले दिनों रामनगर की ढेला नदी में एक कार बह गई थी , जिसमें सवार 10 में से 9 लोगों की मौत हो गई थी। रामनगर में इस तरह के कई नाले व रपटे हैं , जहां पर कई बार हादसे हो चुके हैं। बावजूद कोई सुनने वाला नहीं है। बारिश आते ही जल्द करने का आश्वासन दिया जाता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
















Subscribe Our channel