टिहरी गढ़वाल
Tehri Dam: टरबाइन रनर लगाने वाला दुनिया का तीसरा देश बना भारत, टिहरी डैम में किया स्थापित…
Tehri Dam: एशिया के सबसे बड़े टिहरी बांध के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। उत्तराखंड में टिहरी बांध परियोजना के तहत देश की पहली और दुनिया की तीसरी टरबाइन की रनर स्थापित की गई है। बताया जा रहा है कि टीएचडीसीआईएल ने टिहरी डैम के पंप स्टोरेज प्लांट में 250 मेगावाट की पहली टरबाइन के रनर को सफलतापूर्वक लगा दिया है। जो उत्तराखंड और टिहरी के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है ।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। टीएचडीसीआईएल ने टिहरी पीएसपी की 250 मेगावाट की पहली टरबाइन के रनर की स्थापना का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। भारत के किसी प्रोजेक्ट में ये पहली रनर लगी है। इसके पहले फ्रांस और स्विट्जरलैंड में ही ये लगी है। टीएचडीसीआईएल में लगी रनर वैरिएबल स्पीड पर काम करती है, जो अपने आप में खास है।
बताया जा रहा है कि टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट टीएचडीसीआईएल की एक निर्माणाधीन परियोजना है। इस परियोजना में पीएसपी का सिविल कार्य एचसीसी, हाइड्रो और इलेक्ट्रोमैकेनिकल का कार्य जीई हाइड्रो फ्रांस एवं जीई पावर इंडिया कंपनी कर रही है। टिहरी पीएसपी परियोजना में 250 मेगावाट की चार टरबाइन हैं, जो मिलकर कुल 1000 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel




