उत्तराखंड
Uttarakhand Corona Update: नही थम रहा कोरोना कहर! एक और कोरोना पॉजीटिव! 59 पहुंचा आंकड़ा

UT- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज एक नया मामला ऊधमसिंह नगर जनपद से सामने आया है। इसी के साथ अब प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 59 हो गई है।
अभी तक एक कोरोना संक्रमित महिला मरीज की ब्रेन हेमरेज के कारण एम्स ऋषिकेश मौत हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार ताजा मामला ऊधमसिंह नगर नगर जनपद का है। यहां उक्त व्यक्ति कंटेनर में एक व्यक्ति को छिपाकर लाया गया था।
पुलिस ने उसके सेंपल जांच के लिए भेजे। जहां आज हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इससे पहले तीन दिन पूर्व ऊधमसिंह नगर जिले में एक ट्रक चालक में कोरोना संक्रमण पाया गया।
यहां करीब 26 दिनों से कोई नया मामला न आने के कारण राहत महसूस की जा रही थी, लेकिन अब यहां तीन-चार दिन के अंतराल में ही दो मरीज सामने आ चुके हैं।
प्रदेश में अब तक कुल 59 संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 37 मरीज ठीक हो चुके हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


