उत्तराखंड
Uttarakhand News: मसूरी घूमने आया था भारतीय सेना का जवान, दर्दनाक हादसे में मौत, मचा कोहराम…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दर्दनाक हादसे की खबर मसूरी से आ रही है। यहां हंसी- खुशी एक जवान मसूरी घूमने आया था लेकिन वह दर्दनाक हादसे (mussoorie bullet rider youth died) का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि बीती देर रात मसूरी देहरादून रोड पर भट्टा गांव के पास चोपड़ा सार के नजदीक सेना के एक जवान की बुलेट गहरी खाई में (mussoorie bike accident) गिर गयी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आर्मी में कार्यरत युवक मसूरी घूमने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि बाइक सवार सेना का जवान बीती देर शाम को मसूरी से देहरादून की ओर जा रहा था। तभी अचानक उसकी बुलेट फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। सिर पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जवान को 108 की मदद से हॉस्पिटल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं पुलिस ने जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृतक की शिनाख्त जवान हरदीप सिंह (26) पुत्र रायसिंह निवासी हाउस नंबर 222 अंबाला पंजाब का रहने वाला था। हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel