टिहरी गढ़वाल
Tehri News: खाई में गिरी देहरादून से घनसाली जा रही कार, चार लोग थे सवार…
Tehri News: टिहरी से हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां नरेन्द्रनगर बाईपास के सड़क पर किनवाणी के समीप एक कार खाई में जा गिरी,हादसे में कार में सवार चार लोग चोटिल हो गये। चारों को उपचार के लिए नरेन्द्रनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गुरुवार सुबह देहरादून से घनसाली जा रही कार नरेन्द्रनगर बाईपास के समीप किनवाणी गांव में अनियत्रिंत होकर करीब 15 मीटर खाई में जा गिरी, कार में चार लोग सवार बताए जा रहे है जो घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे का पता उस वक्त चला जब कुछ स्थानीय लोग मॉर्निंग वाक पर जा रहे थे, इस दौरान उन्होंने पुलिस को कार दुर्घटना की सूचना दी।
वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस ने सभी घायलों को श्रीदेव सुमन अस्पताल नरेन्द्रनगर में भर्ती करवाया है। घायलों की पहचान कार में सवार चन्द्रशेखर पुत्र उदय सिंह, दिलबर सिंह पुत्र इंद्र सिंह, अर्जुन रावत पुत्र धर्म सिंह रावत, विजयपाल पंवार पुत्र सूरत सिंह पंवार के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel




