उत्तराखंड
Japan News: जापान में 31 मई तक बढ़ा आपातकाल
UT- जापान सरकार ने मई अंत तक, यानि लगभग एक महीने के लिए, देशव्यापी आपातकाल को बढ़ाने का आधिकारिक निर्णय लिया है। आपातकाल अवधि मूल रूप से बुधवार को समाप्त होने वाली थी।
सरकार के कोरोनावायरस कार्यबल ने सोमवार को यह निर्णय लिया। इससे पहले कोरोनावायरस पर सरकारी उपायों के प्रभारी मंत्री निशिमुरा यासुतोशि ने बताया था कि नये संक्रमणों की दैनिक संख्या में कमी आ रही है, परंतु यह अभी लक्षित स्तर तक नहीं पहुँची है।
उन्होंने कहा कि देश के चिकित्सा तंत्र पर काफ़ी दबाव है।
तोक्यो और ओसाका सहित 11 अन्य प्रिफ़ैक्चरों में विशेष रूप से कड़े कदम उठाने की आवश्यकता के कारण इन क्षेत्रों में विशिष्ट सतर्कता जारी रहेगी।
अन्य प्रिफ़ैक्चरों में संक्रमण के प्रसार को रोकने की आवश्यकता और आर्थिक गतिविधियाँ जारी रखने के प्रयासों के साथ संतुलन बनाने पर सरकार कार्य करेगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
