उत्तराखंड
Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस ने किया कमाल, इस मामले में मिला पहला स्थान…
Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर अपनी सर्तकता से प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। एनसीआरबी द्वारा प्रकाशित क्राइम इन इंडिया 2021 की रिपोर्ट में उत्तराखंड पुलिस को पहला स्थान प्राप्त हुआ है l बताया जा रहा है कि पुलिस को ये पहला स्थान चोरी हुई संपत्ति की रिकवरी के लिए मिला है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड पुलिस 68.7 प्रतिशत के साथ नंबर वन पर है l जो कि अन्य समस्त राज्यों के राष्ट्रीय औसत 30.2 प्रतिशत के दोगुने से भी अधिक है। चोरी के मामलों में आधुनिक तकनीक के अधिकतम प्रयोग से राज्य पुलिस को यह सफलता प्राप्त हुई है l उत्तराखंड पुलिस के द्वारा चोरी की घटनाओं में गहनता से विवेचना करते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के साथ ही संपत्ति की प्राप्ति हेतु किए गए विशेष प्रयासों के कारण राज्य पुलिस का रिकवरी रेट देश में सबसे अधिक है।
बताया जा रहा है कि क्राइम इन इंडिया 2021 की रिपोर्ट जिसमें चोरी हुई संपत्ति की रिकवरी में उत्तराखंड पुलिस के बाद तमिलनाडु 64.8 प्रतिशत दूसरे नंबर एवं हिमाचल प्रदेश 55 प्रतिशत रिकवरी के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं उत्तराखंड पुलिस की इस उपलब्धि पर डीजीपी अशोक कुमार ने बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि NCRB द्वारा प्रकाशित ‘Crime in India 2021’ रिपोर्ट के अनुसार हमारे राज्य में चोरी हुई संपत्ति की रिकवरी अन्य राज्यों/UTs की तुलना में सबसे ज़्यादा (68.7%) है। जांच में तीव्रता, शिकायतकर्ता की संतुष्टि के उद्देश्य से कार्य करने वाली #UttarakhandPolice के सभी साथियों को बहुत बधाई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel