टिहरी गढ़वाल
Tehri News: गंगा किनारे शव मिलने से मची सनसनी, नहीं हो पा रही शिनाख्त, जांच जारी…
Tehri News: टिहरी जिले के देवप्रयाग से सनसनीखेज खबर आ रही है। यहां बाह बाजार में एक बुजुर्ग का शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देवप्रयाग बाह बाजार के पास राम कुंड में गंगा किनारे एक शव पड़ा मिला है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग गंगा में नहाने गए थे। तभी उनकी नजर किनारे पर पड़ी लाश पर गई, जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। शव किसका है और यहां कैसे आया अभी कुछ पता नहीं चल सका है।वहीं घटना से क्षेत्र में सनसनी मचा गई है।
बताया जा रहा है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि शव के पास से ऐसा कोई कागजात नहीं मिला है, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त की जा सके। मृतक की उम्र करीब 60 से 65 साल लग रही है। मामले में जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Uttarakhand News: दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…




















Subscribe Our channel