उत्तराखंड
Job Update: समूह ग भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट, युवाओं को मिलेगी ये छूट…
Job Update : उत्तराखंड में समूह ग भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भर्ती परीक्षा के लिए आयु सीमा में छूट दी जा रही है। बताया जा रहा है कि इस परीक्षा में वो अभ्यर्थी भी बैठ सकेंगे जिनकी आयु सीमा पिछले विज्ञापन तिथि पर मानकों के अनुसार थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लोक सेवा आयोग के जरिए कराई जा रही ग्रुप-डी की परीक्षाओं में आवेदकों को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी पिछले विज्ञापन की तिथि से आयु सीमा की छूट मिलेगी। बताया जा रहा है कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञापन जारी करने के दिन जो अभ्यर्थी आयु सीमा पूरी कर रहा था वो आगामी परीक्षा के लिए भी आवेदन कर सकेगा।
गौरतलब है कि सरकार अधीनस्थ सेवा चयन की 12 परीक्षाएं लोक सेवा आयोग को ट्रांसफर कर चुकी है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इनके लिए पूर्व में आवेदन प्रकिया पूरी कर चुका था। अब लोक सेवा आयोग सभी परीक्षाओं के लिए नए सिरे से आवेदन मांग रहा है। इससे पूर्व में आवेदन कर चुके कई आवेदकों के अधिकतम उम्र सीमा पार होने के चलते भर्ती से बाहर होने का खतरा पैदा हो गया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
