हरिद्वार
सेना कुक भर्ती में लिखित परीक्षा किसी और से करवाकर खुद इंटरव्यू में पहुंचा कैंडिडेट, दो हुए गिरफ्तार…
रूड़की। सेना में कुक की भर्ती की प्रयोगात्मक परीक्षा में दो मुन्नाभाई पकड़े गए हैं। सेना ने दोनों आरोपितों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपित ने बताया कि उसके दो दोस्तों ने मिलकर पहले किसी और से लिखित परीक्षा दिलाई थी। अब वह खुद प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए आया था। पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज किया है। जबकि एक आरोपित की तलाश की जा रही है।
पूछताछ में रवि ने बताया कि उसके साथी अमित निवासी भावर, तहसील मोहाना, जिला सोनीपत हरियाणा और चुन्नू निवासी पानीपत ने उसे भर्ती का आश्वासन देकर उसके स्थान पर किसी और से लिखित परीक्षा दिलवाई थी। उस दौरान प्रवेश पत्र पर रवि के स्थान पर किसी और का फोटो लगाया गया था। अब वह खुद प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए आया था।
सोमवार को लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा और इंटरव्यू था। प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान सेना के जवानों ने रवि निवासी डिगल बैरी झज्जर हरियाणा के प्रवेश पत्र और दस्तावेजों की जांच की। जिसमें सेना के जवानों को कुछ शक हुआ। रवि से सख्ती से पूछताछ की गई। जिसमें रवि ने पूरा सच उगल दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

