रुद्रप्रयाग
Uttarakhand News: CM धामी ने दी इस जिले को सौगात, इन योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन में है। जहां वह अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाए है वहीं विकास के लिए भी योजनाओं को लागू कर रहे है। इसी कड़ी में उन्होंने रुद्रप्रयाग में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पीएम आवास के चैक भी वितरित किए।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को दो-दिवसीय भ्रमण के तहत रुद्रप्रयाग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तिलवाड़ा स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के विश्राम गृह में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
बताया जा रहा है कि सीएम धामी यहां आम जनता और पार्टी कार्यकर्त्ताओं से मिलकर समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही उनका निस्तारण करेंगे। साथ ही वह अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री जिले के उद्यमियों, स्टार्ट अप, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों से भी भेंट करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
