उत्तराखंड
Uttarakhand News: धामी सरकार ने इन्हें दिया दिवाली गिफ्ट, हर महीने मिलेगी 20 हजार रुपए पेंशन…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में धामी सरकार एक के बाद एक कई बड़े फैसले ले रही है। आमजन के लिए की गई बड़ी घोषणाओं को पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में शासन ने पेंशन बढ़ोतरी का आदेश भी जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि सम्मान पेंशन में चार हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब लोकतंत्र सेनानियों को 20 हजार रुपए प्रति माह पेंशन मिला करेगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शासन ने आपातकालीन अवधि 1975 से 1977 तक कारागार में निरुद्ध प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान पेंशन बढ़ा दी है। अगर आप लोकतंत्र सेनानी तथा उनके आश्रित है तो अब आपको इस पेंशन योजना के तहत 20 हजार रुपए पेंशन मिलेगी। बताया जा रहा है कि योजना के तहत पेंशन राशि ₹16000 से बढ़ाकर ₹20000 किए जाने की स्वीकृति मिल गई है।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2004-05 में उत्तर प्रदेश में आपातकाल के राजनीतिक बंदियों को सम्मान और सुविधाएं देने की पहल हुई थी। इसके बाद कई राज्यों में बाकायदा एक्ट बनाकर आपातकाल के राजनीतिक बंदियों को लोकतंत्र सेनानी घोषित कर उन्हें पेंशन के साथ ही निश्शुल्क यात्रा व स्वास्थ्य की सुविधाएं दी गईं। यही व्यवस्था उत्तराखंड ने भी लागू की गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel