टिहरी गढ़वाल
Tehri News: मुख्य विकास अधिकारी ने ली योजनाओं की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश…
Tehri News: जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन मे मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं वाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभागवार अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष व्यय की गई धनराशि की जानकारी लेते हुए सभी विभागों को एक सप्ताह के भीतर 50 प्रतिशत धनराशि व्यय करने के निर्देश दिये गये। उन्होने कम व्यय प्रगति वाले विभागों को कार्योें मे तेजी लाते हुए सभी योजनाओं में वित्तीय एवं भौतिक प्रगति लाने के निर्देश दिये गये।
जिला योजना के अन्तर्गत कुल अनुमोदित परिव्यय धनराशि रूपये 6987.00 लाख सापेक्ष शासन से 66.67 प्रतिशत धनराशि अवमुक्त हुई, अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष विभागों द्वारा माह सितम्बर, 2022 तक 20.29 प्रतिशत व्यय किया गया।
बैठक में जिला विकास सुनील कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आशुतोष जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट, अधिशासी अभियंता जल संस्थान सतीश चंद्र नौटियाल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel