टिहरी गढ़वाल
Uttarakhand News: टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसों में एक की मौत, छः घायल…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में पहाड़ी अंचलों में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। टिहरी में दो दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां आज शुक्रवार को दो सड़क हादसों में एक की मौत हो गई जबकि छह घायल हुए हैं। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पहला हादसा चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर हुआ है। यहां ठांंगधार के निकट एक ट्रक ने बाइक के टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई और पत्नी घायल हो गई, जिसे अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि घायल महिला को जिला अस्पताल बौराडी भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरा हादसा, तहसील टिहरी क्षेत्र अंतर्गत गजा नकोट मोटर मार्ग पर हुआ है।ग्राम दिगोठी के समीप एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें 108 एम्बुलेंस सेवा से जिला अस्पताल बौराड़ी लाया जा रहा है। घायलों में से 4 सामान्य घायल हैं तथा 1 गंभीर घायल है। त्योहार से पहले हादसे से परिवार की खुशियों में खलल पड़ गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
