उत्तरकाशी
गजब: उत्तराखंड में यहां अंग्रेजी में अपना नाम नही लिख पाए छात्र, शिक्षकों पर गिरी गाज…
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में एक बार फिर उत्तरकाशी में पढ़ाई की पोल खुल गई। बुधवार को सर बडियार क्षेत्र के प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों के निरीक्षण में खंड शिक्षा अधिकारी को पता चला कि कई बच्चे अंग्रेजी में अपना नाम तक नहीं लिख पाए। इस पर छह शिक्षकों का एक माह का वेतन रोक दिया गया। वहीं स्कूलों में गैरहाजिर मिले दो प्रधानाध्यापकों के निलंबन की संस्तुति भी की गई।
जानकारी के अनुसार बुधवार को बीईओ अजीत भंडारी ने सर बडियार के प्राथमिक विद्यालय सर, पौंटी, किमडार, डिंगाड़ी व जूनियर विद्यालय सर, डिंगाड़ी, सर बडियार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय पौंटी के प्रधानाध्यापक विजेंद्र पाल व प्राथमिक विद्यालय डिंगाड़ी के प्रभारी प्रधानाध्यापक अतोल सिंह के विद्यालय में अनुपस्थित मिले जिस पर उनके निलंबन की संस्तुति उच्च अधिकारियों से की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

