नैनीताल
Big Breaking: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने पांच साल की मासूम को रौंदा, मौत…
उत्तराखंड में तेज रफ्तार कहर बरपा रही है। दर्दनाक हादसे की खबर नैनीताल से आ रही है। यहां गुरुवार शाम ग्राम रामनगर के चोरपानी में एक तेज रफ्तार कार ने पांच साल की मासूम को रौंद दिया। जिससे बच्ची की मौत हो गई। वहीं वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मासूम बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ग्राम चोरपानी पंचक्की में 5 वर्षीय बच्ची गांव में ही एक दुकान से दूध लेकर वापस घर आ रही थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने बच्ची को टक्कर मार दी। जिसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
वहीं लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना के बाद भी पुलिस दो घंटे बाद अस्पताल पहुंची। जिससे लोगों में आक्रोश है। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel

