उत्तराखंड
Job Update: उत्तराखंड में जल्द इन पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, पढें शासन की क्या है तैयारी…
Job Update: उत्तराखंड में युवाओं के लिए काम की खबर है। राज्य में जल्द ही शिक्षकों की भर्ती होनी है। बताया जा रहा है कि राज्य में अटल उत्कृष्ट स्कूलों में अंग्रेजी और विज्ञान के विषयों में रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा। इसके लिए करीब 500 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही अतिथि शिक्षक भर्ती के जरिए भी इन पदों को भरा जाएगा ।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सरकार का अटल स्कूलों में अंग्रेजी विषय पर विशेष फोकस है, क्योंकि सीबीएसई बोर्ड से संबंध होने की वजह से इन स्कूलों में अंग्रेजी की पढ़ाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को अंग्रेजी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद अब शासन द्वारा अंग्रेजी और विज्ञान के विषयों के शिक्षकों को भरा जाएगा।
गौरतलब है कि उत्तराखंड बोर्ड के मूल के छात्रों के साथ कुछ स्थानों पर अंग्रेजी में दिक्कत आना स्वभाविक है। ऐसे में बताया जा रहा है कि जल्द अंग्रेजी और विज्ञान के विषयों के शिक्षकों को बेंगलुरु और प्रधानाचार्य को लीडरशिप के गुण सिखाने के लिए आई आई एम में प्रशिक्षण दिलाने का सरकार प्रयास करेगी। साथ ही रिक्त पदों को भी भरा जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
