टिहरी गढ़वाल
Accident: टिहरी में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन, मची चीख-पुकार…
Accident: टिहरी से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां तहसील बालगंगा में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन के खाई में गिरने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल रेस्क्यू किया है। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा तहसील बालगंगा के राजस्व क्षेत्र कपोल गांव (Tehri Kapol Village) के पास हुआ है। वाहन करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरा। बताया जा रहा है कि सूचना पर घनसाली पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जैसे ही राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची, चालक का कोई पता नहीं था। किसी तरह चालक की खोजबीन की गई, जिसे खोज कर बाहर निकाला गया
बताया जा रहा है कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना घनसाली पुलिस व एसडीआरएफ की टीम (Police and SDRF rescue team) ने रेस्क्यू कर चालक को बाहर निकाला। हादसे में चालक घायल हो गया है, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…





















Subscribe Our channel
