देहरादून
Big Breaking: देहरादून में सीबीआई की ताबड़तोड़ छापेमारी, यहां दस्तावेज खंगाल रही टीम, मचा हड़कंप…
देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। यहां आज सीबीआई ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि ये छापेमारी जमीनों के मामले में विवादों में रहे नामी बिल्डर सुधीर विंडलास के ठिकानों पर की गई है। सीबीआई की टीमें मौके पर दस्तावेज खंगाल रही है। सीबीआई की छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीबीआई की चार से ज्यादा टीमे आज सुबह दून पहुंची। बताया जा रहा है ये टीमे सुबह बिल्डर सुधीर विंडलास के घर और उसके दूसरे कई ठिकानों पर पहुंची है। राजपुर रोड समेत विभिन्न बिल्डर के अनेक ठिकानों पर सीबीआई की टीम ने सुबह सुबह छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि टीम मौके पर तमाम दस्तावेजों के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी खंगाल रही है।
बताया जा रहा है कि जमीनों के मामले पर पूर्व मेंबिल्डर सुधीर विंडलास के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद राज्य सरकार भी ऐसे ही तमाम मामलों को लेकर सीबीआई जांच की संस्तुति कर चुकी थी। ऐसे में अब सीबीआई ने इन मामलों पर कार्रवाई तेज कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel

