उत्तराखंड
नमनः देशरक्षा करते हुए सरहद पर तैनात उत्तराखंड का सपूत शहीद, शोक की लहर…
उत्तराखंड के लिए जम्मू-कश्मीर से बुरी खबर आई है। बताया जा रहा है कि यहां कड़कती ठंड और भारी बर्फबारी में देश रक्षा के लिए तंगधार सेक्टर में तैनात एक जवान का निधन हो गया है। मृतक जवान कोटद्वार का बताया जा रहा है। जवान की शहादत की खबर से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मृतक की पहचान कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत शिवपुर निवासी 17 गढ़वाल राइफल्स में तैनात सूबेदार जीतेंद्र जुयाल के रूप में हुई है। उनके घर पर उनकी पत्नी, एक पुत्री व एक पुत्र हैं। बताया जा रहा है कि वह करीब बीस दिन पूर्व ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर वापस लौटे थे। उनकी तंगधार सेक्टर में थी। वह अपने क्षेत्र के गश्त के लिए निकले थे। इस दौरान उनकी हृदय गति रुक गई। जिससे वह जमीन पर गिर गए।
बताया जा रहा है कि आनन-फानन में जवान को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषत कर दिया है। उनक जवान की शहादत की खबर से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। जवान के पार्थिव शव को लाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन वहां हो रही भारी बर्फबारी के चलते पार्थिव देह अभी दिल्ली नहीं पहुंच पाई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel