उत्तराखंड
Uttarakhand News: प्रदेश के छोटे से गांव के करन का ऑस्कर में धमाल, किया नाम रोशन…
Uttarakhand News: उत्तराखंड को गौरवान्वित करने वाली खबर है। जिन दो फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। उसमें एक ऑस्कर का श्रेय उत्तराखंड के सपूत को भी जाता है। बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड 2023 से सम्मानित द एलिफेंट व्हिस्पर्स डॉक्यूमेंट्री फिल्म का कनेक्शन उत्तराखंड से भी है। प्रदेश के छोटे से गांव के सिनेमेटोग्राफर करन थपलियाल ने इस फिल्म में बड़ी भूमिका निभाई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार करन थपलियाल पौड़ी जिले के नौगांव कस्बे के रहने वाले है। वह बीते 15 साल से सिनेमेटोग्राफी के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। करन के पिता पेशे से फोटोग्राफर थे। उनकी एक दुकान थी, जहां करन और उनका भाई अक्सर बैठा करता था। बचपन में पिता को देखकर कैमरे की बारीकियां सीखीं। करन ने सिनेमेटोग्राफी की शुरुआती शिक्षा पिता से ही ली। इसके बाद करन ने इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाया।
बताया जा रहा है कि प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री द एलीफेंट व्हिस्परर्स को इस साल ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। यह नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री है। इसे कार्तिकी गोंसालविज ने निर्देशित और गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया है। करन थपलियाल के कैमरे से शूट हुई इस डॉक्यूमेंट्री ने न केवल देश बल्कि उत्तराखंड का भी नाम ऊंचा कर दिया है। इससे पहले भी उनकी एक डॉक्यूमेंट्री राइटिंग विद फायर भी ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी, लेकिन इस बार ना केवल उनकी इस डॉक्यूमेंट्री को नॉमिनेट किया गया, बल्कि दुनिया की 5 डॉक्यूमेंट्री में से एक द एलिफेंट व्हिस्पर्स ऑस्कर भी मिला है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
