टिहरी गढ़वाल
Tehri News: सेना में शामिल होने के लिए यहां मिलेगा निःशुल्क भर्ती प्रशिक्षण, ऐसे करें आवेदन…
Tehri News: पूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना/अर्द्धसैनिक/पुलिस बल में भर्ती हेतु दिनांक 10 अप्रैल 2023 से देहरादून में निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जायेगा।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी टिहरी गढ़वाल कर्नल योगेन्द्र कुमार (अ.प्रा.) ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 10 अप्रैल 2023 से 03 जून 2023 (56 दिन) तक देहरादून में पूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना/अर्द्धसैनिक/पुलिस बल में भर्ती हेतु निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण संचालित किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि जनपद टिहरी के इच्छुक युवा अभ्यर्थी दिनांक 07 अप्रैल 2023 तक जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास कार्यालय टिहरी में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास कार्यालय टिहरी गढ़वाल के दूरभाष नम्बर 01376234145 से सम्पर्क किया जा सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel

