उत्तर प्रदेश
Atiq Ahmad Murder: एक्शन में सीएम योगी, अतीक शूटआउट के बाद 17 पुलिसकर्मी सस्पेंड…
Atiq Ahmad Murder : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन मूड में हैं। अतीक शूटआउट के बाद सीएम योगी ने सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की शनिवार रात उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महज दो दिन पहले ही झांसी में पुलिस मुठभेड़ में अहमद का बेटा असद मारा गया था।
गोलीबारी की यह घटना रात करीब 10 बजे की है जो कैमरे में दर्ज हो गई क्योंकि मेडिकल जांच के लिए पुलिस द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाते समय मीडियाकर्मी उनके साथ चल रहे थे। सनसनीखेज हत्या के बाद इलाके में तनाव है। अहमद एवं अशरफ के गोलियों से छलनी शवों को मौके से हटा लिया गया है। अहमद और उसके भाई अशरफ को 2005 के उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में सुनवाई के लिए यहां लाया गया था।
सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मी सस्पेंड
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐक्शन में आ गए हैं। मामले में सख्त रुख अपनाते हुए अतीक की सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
प्रयागराज में धारा 144 लागू
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद प्रयागराज में धारा 144 लागू कर दी गई है।
तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग के गठन के निर्देश
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की घटना का संज्ञान लिया। सीएम योगी ने तुरंत उच्च स्तरीय बैठक बुलाई और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने मामले में तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग (न्यायिक जांच आयोग) के गठन के भी निर्देश दिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…




















Subscribe Our channel