उत्तराखंड
Uttarakhand News: इस विभाग में इन पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी, मिलेगी 40 हजार सैलरी, पढ़ें डिटेल्स…
उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में जल्द ही सीआरपी और बीआरपी के 955 पदों पर भर्ती होने वाली है। इस भर्ती को कैबिनेट ने आउटसोर्स की माध्यम से कराने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए हर माह 40 हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीआरपी और बीआरपी के 955 पदों पर नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब शिक्षा विभाग में आउटसोर्स के माध्यम सेक्लस्टर रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) के 670 और ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) के 285 पदों पर नियुक्ति की जाएगी । इन्हें 40 हजार प्रतिमाह मानदेय पर रखा जाएगा। कार्मिकों के मानदेय पर आने वाले खर्च का 90 प्रतिशत केंद्र एवं 10 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी।
बताया जा रहा है कि पिछले लंबे समय से शिक्षा विभाग में सीआरपी और बीआरपी के पद रिक्त थे। पूर्व में शिक्षा विभाग की ओर से कार्मिक विभाग को इसका प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन कार्मिक विभाग ने इस प्रस्ताव को वापस लौटाते हुए कहा कि आउटसोर्स के बजाय सेवारत शिक्षकों से ही इस काम को लिया जाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
