उत्तराखंड
Uttarakhand News: प्रदेश के इन केंद्रों में शनिवार को भी बनेगा पासपोर्ट, ऐसे कर सकते हैं आवेदन…
उत्तराखंड में अगर आपको पासपोर्ट ऑफिस से काम है या आपको पासपोर्ट बनवाना है तो आपके लिए खुशखबरी है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के छह पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर अब शनिवार को भी पासपोर्ट बनाए जाएंगे । इसके लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय की ओर से इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी कर दिए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 27 मई से अगले आदेशों तक शनिवार को केंद्रों को खोला जाएगा । बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा , श्रीनगर , नैनीताल , काठगोदाम , रुद्रपुर और रुड़की में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र है । इसके लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट जल्द जारी किए जाएंगे ।
बता दें कि पासपोर्ट की बढ़ती जरूरतों एवं आवेदकों की सुविधाओं को देखते हुए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से विशेष अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया है ।इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए विदेश मंत्रालय की वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
