टिहरी गढ़वाल
BREAKING: टिहरी में अभी-अभी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम…
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां शुक्रवार शाम भिलंगना ब्लाक के सेंदुल-कोन्ति-किरेथ मार्ग पर कोठियाडा के सामने मंदिर के पास एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार टिहरी में अभी-अभी भिलंगना ब्लाक के सेंदुल पटुड़गांव मोटर मार्ग पर राजगांव बैंड पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार 4 महिला और 1 पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई है। सभी मृतक होल्टा नैलचामी के बताए जा रहे है।
वहीं इससे पहले शारदा नदी में कार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों के मरने की खबर आई थी। 24 घंटे के भीतर प्रदेश में ये दूसरा बड़ा हादसा है। बताया जा रहा है कि खटीमा के लोहियाहेड पावर हाऊस में कार्यरत द्रौपदी अपने मायके चकरपुर से लौट रही थी। इसी दौरान उनकी कार खटीमा के पास अनियंत्रित होकर शारदा नदी में जा गिरी। कार में चालक के अलावा उसकी अपनी बेटी और भाई के दो बच्चे सवार थे। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…





















Subscribe Our channel



